सर्वार्थ सिद्धि योग में करवा चौथ
भास्कर न्यूज Tuesday, October 06, 2009 08:33 [IST]
ज्योतिषाचार्य पं. अमर डिब्बेवाला के अनुसार चतुर्थी (9 घटी, 4 पल) अर्थात 10 घंटे 2 मिनट रहेगी, जो बुधवार को प्रात: 10.30 से प्रारंभ होकर रात 8.30 बजे तक रहेगी। करवाचौथ पर्व कर्णयोगाहा, भरणी नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ 32 साल बाद आ रही है। इसके पहले यह योग 1977 में बना था। बुधवार दोपहर १२.१क् बजे गुरु मार्गी होंगे और 3.15 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होगा, जो चंद्र दर्शन तक प्रभावशील रहेगा।
चंद दर्शन- पंचाग के मुताबिक बुधवार को चंद्र दर्शन शाम करीब 7.40 पर होगा। व्रत का पूर्ण लाभ लेने के लिए महिलाएं रात 10.30 बजे बाद चंद्र पूजन करें क्योंकि इस समय चंद्रमा 13 से 16 कला में होता है। ज्योतिषीय गणना में चंद्र पूजन इन्हीं कलाओं में श्रेष्ठ माना गया है।
No comments:
Post a Comment